दिखावे की शादियों को कहें अलविदा, सादगी विवाह अपनाएं : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब प्रदेश स्तरीय सतनामी समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन में हुए शामिल.
सारंगढ़-बिलाईगढ़।
कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब रविवार को सारंगढ़ प्रवास पर रहे। इस दौरान वे प्रदेश स्तरीय सतनामी समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए और समाज को सादगी, संस्कार व सामाजिक एकता का संदेश दिया।
सादगी विवाह को गर्व से अपनाने की अपील-
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने सादा जीवन, उच्च विचार और सादगी विवाह की जो परंपरा दी है, उसे आज के समय में गर्व के साथ अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दिखावे की शादियों में अनावश्यक खर्च और कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है, जबकि सादगी विवाह में बिना फिजूलखर्ची के सम्मानपूर्वक वैवाहिक संस्कार संपन्न होते हैं। समाज में प्रेम, सहयोग और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना ही बाबा के विचारों का मूल है।
सतनामी समाज के लिए शासन की योजनाओं का जिक्र,-
मंत्री ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सतनामी समाज के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरु घासीदास बाबा के मेला आयोजन हेतु गिरोधपुरी, भंडारपुरी, लालपुर धाम सहित विभिन्न स्थलों के लिए करोड़ों रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे धार्मिक स्थलों का विकास हो रहा है।
शिक्षा व प्रतियोगी परीक्षाओं में सहयोग
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सीजीपीएससी के माध्यम से एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूलमंत्र के साथ सर्व समाज के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
अनेक जनप्रतिनिधि व समाजजन रहे उपस्थित-
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, सदस्य लता लक्षमे, सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनवानी, पूर्व विधायक सनम जांगड़े, केराबाई मनहर, निर्मल सिन्हा, सत्ता दल जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, सुभाष जालान, अजय गोपाल, वेदराम जांगड़े, हरिनाथ खूंटे, शिव कुमारी चौहान, बी.डी. भारद्वाज, आयोजक अजय कोसले सहित बड़ी संख्या में युवक-युवती, पालक, सतनामी विकास परिषद के सदस्य एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।
- शादी की खुशियां मातम में बदली..बारातियों के बीच घुसा बेकाबू ट्रेलर..4 महिलाओं की हालत गंभीर..कांग्रेस जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के छोटे भाई की शादी मे दुर्घटना.. - February 11, 2026
- सारंगढ़ : समाजसेवी सतीश यादव बने ‘भागीरथ’, जलरथ से बुझा रहे प्यास.. - February 11, 2026
- सारंगढ़: भारतीय परिधान में सजे भाजपाइयों ने दी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि…’अंत्योदय’ ही राष्ट्र विकास का असली आधार- सुभाष जालान… - February 11, 2026
