बॉलीवुड के जाने-माने स्टार वरुण घवन (Varun Dhawan) और सनी देओल (Sunny Deol) की लीड रोल वाली फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) रिलीज के बाद से ही अपनी कमाई को लेकर चर्चा में बनी हुई है।

सनी देओल की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई ऐसे रिकॉर्ड बना दिए हैं, जिसे तोड़ पाना किसी सपने से कम नहीं हैं।अब सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को रिलीज हुए 13 दिन पूरे हो गए हैं, जिसके बाद मूवी की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
बॉर्डर 2 की कमाई में आई गिरावट
सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 एक बार फिर से अपनी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म बॉर्डर 2 ने रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखा है। अब सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को रिलीज हुए 13 दिन पूरे हो गए हैं, जिसके बाद नई कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म बॉर्डर 2 की कुल कमाई 290.75 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म बॉर्डर 2 की कमाई की ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़े अभी सामने आने बाकी हैं। असल आंकड़ों में आपको फिल्म की कमाई बदली हुई मिलेगी।
फिल्म में नजर आए ये सितारे
डायरेक्टर अनुराग सिंह (Anurag Singh) के निर्देशन में बनी फिल्म बॉर्डर 2 में सनी देओल के साथ वरुण धवन दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), मोना सिंह (Mona Singh), सोनम बजवा (Sonam Bajwa), आन्या सिंह (Anya Singh) और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) अहम रोल में है। फिल्म बॉर्डर 2 की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
- सिर्फ पुरुषों में नजर आते हैं ये खतरनाक संकेत, 90% लोग इग्नोर कर खतरे में दाल लेते है जान.. - September 30, 2026
- पोहा और पालक से बनाएं क्रिस्पी चीज़ पॉपर्स, चाय के साथ होगा परफेक्ट स्नैक… - September 30, 2026
- 20 दिनों में ही थिएटर्स से हटी साउथ की ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर 76 परसेंट का घाटा… - September 30, 2026
