कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने फाइलेरिया बीमारी से जागरुक रहने की अपील…फाइलेरिया से बचने 10 फरवरी से 25 फरवरी तक सामूहिक दवा सेवन अभियान..
सारंगढ़ बिलाईगढ़/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले के नागरिकों से फाइलेरिया बीमारी से जागरुक रहने के लिए अपील किया है। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है जो मच्छरों के काटने से फैलती है और हमारे जिले के स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा है, लेकिन अच्छी खबर यह है कि फाइलेरिया को रोकने के लिए दवाएं उपलब्ध हैं और हम इसे उन्मूलन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे जिले में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सामूहिक दवा सेवन अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक चलाया जा रहा है, जिसमें सभी नागरिकों (“दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिला एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को छोड़कर”) को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई जाएगी।
मैं आप सभी जिलेवासियों से आह्वान करता हूँ कि आप इस अभियान में सहयोग करें और अपने परिवार और समुदाय के सदस्यों के साथ मिलकर फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन करें। यह दवा सुरक्षित और प्रभावी है, और यह बीमारी को रोकने में मदद करेगी। आइए, हम सभी मिलकर फाइलेरिया उन्मूलन के लिए काम करें और एक स्वस्थ जिला बनाएं।
किनको नहीं खिलाना है फाइलेरिया की दवा
स्कूल, आंगनबाड़ी, क्लिनिक, हॉस्पिटल या 10 फरवरी से 25 फरवरी तक सामूहिक दवा सेवन अभियान में घर घर आकर दवा देने पर भी फाइलेरिया की दवा दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे (जन्म से 2 वर्ष), गर्भवती महिला एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को नहीं खिलाना चाहिए, इससे इन लोगों को नुकसान हो सकता है।
- सारंगढ़ की माटी का लाल बना देश की शान: आईपीएस आकाश मगरिया बने हावड़ा के पुलिस कमिश्नर… - February 3, 2026
- होनहार लवी केशरवानी ने बढ़ाया जिले का मान, अब ISRO में वैज्ञानिक बनने की ओर कदम.. - February 3, 2026
- पीएम सूर्य घर योजना में गंभीरता से कार्य नहीं करने पर कलेक्टर ने लगाई फटकार… - February 3, 2026
