सारंगढ़–बिलाईगढ़ | क्षत्रिय करणी सेना परिवार ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भूपेंद्र सिंह (गोलू) को सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत द्वारा जारी आदेश के माध्यम से की गई। संगठन ने स्पष्ट किया कि भूपेंद्र सिंह की सक्रियता, निष्ठा और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष जिले में संगठन की रीति–नीति, विचारधारा और उद्देश्यों को जन–जन तक पहुँचाते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे। साथ ही, क्षत्रिय समाज के हितों के संरक्षण के साथ–साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।
अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भूपेंद्र सिंह ‘गोलू’ ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया।
उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। जिले में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, युवाओं को जोड़ना और सामाजिक न्याय व समरसता के लिए सदैव तत्पर रहना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।
इस नियुक्ति के बाद जिलेभर में करणी सैनिकों और युवाओं में उत्साह का माहौल है। संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भूपेंद्र सिंह ‘गोलू’ को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्थानीय स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।
- 15वें वित्त आयोग की राशि पर घमासान, जिला पंचायत में होगी बड़ी सुनवाई… - June 21, 2026
- स्वास्थ्य सेवाओं में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की बड़ी छलांग, दो माह में एनक्यूएएस स्कोर में 39.4% का सुधार… - June 21, 2026
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: “योग से युवा बनेगा भारत” — डॉ. वर्णिका शर्मा का प्रेरक संदेश… - June 21, 2026


