जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में अब जल्द ही मिलेगी सोनोग्राफी एवं सिजेरियन प्रसव की सुविधा…
जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की कड़ी में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ी है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी के निर्देशन में राज्य में लगातार स्वास्थ्य सुविधा में विस्तार हो रही है . इसी तारतम्य में जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में शासन द्वारा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.रानू मनहर की नवीन पदस्थापना की गई है. इसी क्रम में नेत्र रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ एवं एम. डी. मेडिसिन की पदस्थापना भी की गई है. जिससे जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ सेवाओ में वृद्धि हुई है .
कलेक्टर महोदय डॉ संजय कन्नौजे और सिविल सर्जन डॉ दीपक जायसवाल के प्रयासों से हुई इस पदस्थापना के बाद अब क्षेत्र की महिलाओं को स्त्री रोग एवं प्रसव संबंधी परामर्श के लिए अन्यत्र जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
ओपीडी (OPD) एवं सेवा का समय:
नियमित ओपीडी: प्रतिदिन सुबह 09:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे एवं शाम को 05 : 00 से 07:00 बजे
आपातकालीन सेवा: प्रसव एवं अन्य आपातकालीन स्थितियों के लिए विशेषज्ञ सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।
निशुल्क जांच एवं उपचार: शासन की योजनांतर्गत गर्भवती माताओं के लिए समस्त जांच, दवाइयां और सोनोग्राफी की सुविधा पूरी तरह नि:शुल्क प्रदान की जाएगी।
बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लक्ष्य:
डॉ. रानू मनहर ने कार्यभार ग्रहण करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करना और अस्पताल आने वाली हर महिला को गरिमामयी उपचार उपलब्ध कराना है। विशेष रूप से ग्रामीण अंचलों से आने वाली गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच और जटिल मामलों (High-Risk Pregnancy) का प्रबंधन अब जिला स्तर पर ही सुचारू रूप से हो सकेगा।
सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ दीपक जायसवाल ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे शासन की इस सुविधा का लाभ उठाएं। जिला चिकित्सालय में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति शासन की प्राथमिकता रही है. हमारा उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना और हर महिला को सुरक्षित स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है. आगामी समय में सिजेरियन प्रसव की सुविधा भी बहुत जल्द ही प्रारंभ की जावेगी.
- छत्तीसगढ़:नकली सोना देकर 10 लाख रुपये की ठगी: खुदाई में गोल्ड मिलने का झांसा देकर रची थी साजिश, दो गिरफ्तार… - March 15, 2026
- पापमोचनी एकादशी पर जरूर करें इस कथा का पाठ, मिलेगा व्रत का पूरा फल… - March 15, 2026
- घर पर बनाएं बिहार का पारंपरिक चने की दाल का पराठा, देसी डिश खाकर सभी करेंगे तारीफ… - March 15, 2026
