रायगढ़ |
भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष की विधिवत घोषणा के शुभ अवसर पर आज 20 जनवरी 2026 को जिला भाजपा कार्यालय, रायगढ़ में मंगल उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे प्रारंभ होगा, जिसमें पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
कार्यक्रम को लेकर जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। मंगल उत्सव के माध्यम से पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए संगठनात्मक एकजुटता और जनसेवा के संकल्प को और मजबूत किया जाएगा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला रायगढ़ के जिला अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने जिले के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से इस गौरवपूर्ण अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा संबोधन एवं शुभकामनाओं का आदान-प्रदान भी किया जाएगा। आयोजन को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
