सारंगढ़ : मुख्यालय से महज 5-6 किलोमीटर दुरी पर स्थित गांव गाताडीह में दर्दनाक घटना घटित हुई है जिसमे करंट की चपेट में आने से एक युवक की मृत्यु की खबर से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी है।
मृतक का नाम बाबूलाल सिदार बताया जा रहा है जिसका उम्र लगभग 40 वर्ष है। मृतक गाताडीह का निवासी है जो खेत में लगे मोटर को स्टार्ट करने गया उसी दरम्यान करंट लगने से मौत होने की जानकारी प्राप्त हो रही है। सुचना पर सारंगढ़ पुलिस मौक़े वारदात पर पहुंच कर विधिवत कार्रवाई कर रही है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)




