बरमकेला : राष्ट्रीय युवा कांग्रेस बरमकेला ने ताराचंद पटेल के नेतृत्व एवं सत्या निषाद के अगुवाई मे तहसीलदार को ज्ञापन सौपते हुए कहा है की एग्रीटेक पंजीयन की जतिलता कम करके पंजीयन की तिथि मे बढ़ोत्तरी करना किसान हितकारी साबित होगा।

वर्तमान समय में धान फसल बिक्री हेतु किसानों को शासन द्वारा किसान एग्रीटेक एवं किसान पंजीयन कराया जा रहा है जिसमें किसानों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिस कारण कई किसानों का समय पर किसान एग्रीटेक एवं पंजीयन का कार्य पूर्ण नही हो पा रहा है जिसे सरललीकरण करा कर किसान एग्रीटेक एवं किसान पंजीयन हेतु समय वृद्धि करें।
अतः उक्त मामले मे यथा शीघ्र किसान एग्रीटेक एवं पंजीयन का कार्य में सरलीकरण एवं समय वृद्वि करने की करें अन्यथा की स्थिति में कांग्रेस पार्टी के बैनर तले में उग्र आन्दोलन एवं प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होने जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

- बैंक स्ट्राइक और 5 दिन की छुट्टी: जानिए आपके UPI, ATM और EMI भुगतानों पर कितना पड़ेगा असर? - September 23, 2026
- नाश्ते में पालक के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट चीला, खाने में लाजवाब और सेहत के लिए है बेस्ट, देखें रेसिपी… - September 23, 2026
- पहला प्यार दूसरी बार: लव रंजन की नई फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज… - September 23, 2026
