रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन व डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन पर कोतरारोड़ पुलिस ने शहर में शांति भंग करने वाले शोरगुल मचाने वाले वाहनों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में टीआई मोहन भारद्वाज ने एक युवक को मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज आवाज में पल्सर बाइक दौड़ाने पर पकड़कर उसके खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की है। घटना 17 अक्टूबर 2025 की है। थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक करूणेश राय के साथ पेट्रोलिंग पर निकले थे। इस दौरान चिराईपानी वार्ड क्रमांक 01 में बजाज पल्सर 200आरएस (क्रमांक CG 13 A 6543) को रोककर जांच की गई। बाइक चालक विशाल यादव पिता सिपाही यादव उम्र 23 वर्ष निवासी इंदिरा निवास किरोड़ीमल नगर को साइलेंसर में अवैध बदलाव कर अत्यधिक शोर पैदा करते हुए पाया गया। बाइक की कान फाड़ने वाली आवाज से राहगीरों और आसपास के लोगों में घबराहट व आक्रोश फैल गया था। पुलिस ने मौके पर वाहन व आरसी कार्ड जब्त कर गवाहों के समक्ष पंचनामा तैयार किया और चालक के खिलाफ कोलाहल अधिनियम 1985 की धारा 11(1), 15 के तहत कड़ी कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने बताया कि ऐसे मॉडिफाई साइलेंसर वाले वाहनों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आने वाले दिनों में भी इस तरह के वाहन चालकों पर कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक करूणेश कुमार राय की विशेष भूमिका रही।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
