महीना सिनेमालवर्स के लिए काफी खास होने वाला है। इस महीने में कई बेहतरीन कहानियां बड़े-छोटे पर्दे पर देखने को मिलने वाली हैं। इनमें से एक फिल्म में फरहान अख्तर सेना की वीरगाथा बतातेनजर आएंगे।

तो वहीं गुस्ताख इश्क फिल्म में पर्दे पर प्यार का रंग चढ़ता दिखेगा। आइये जानते हैं नवंबर में रिलीज होने वाली 5 शानदार कहानियां।
हक (7 नवंबर, 2025): यामी गौतम धर और इमरान हाशमी की कोर्टरूम ड्रामा, सुप्रीम कोर्ट के मोहम्मद अहमद खान बनाम शाह बानो बेगम मामले से प्रेरित है। यह फिल्म धारा 125 के तहत न्याय के लिए एक महिला की लड़ाई पर आधारित है।
120 बहादुर (21 नवंबर, 2025): रेजांग ला की वास्तविक लड़ाई पर आधारित फरहान अख्तर की यह युद्ध महाकाव्य 120 भारतीय सैनिकों के असाधारण साहस पर आधारित है, जिन्होंने 3000 चीनी सैनिकों के खिलाफ डटे रहे। फिल्म पर्दे पर सेना के वीर जवानों की वीरगाथा दिखाएगी। फिल्म को लेकर फैन्स भी काफी उत्साहित हैं। फरहान अख्तर भी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं।
दे दे प्यार दे 2 (14 नवंबर, 2025): अजय देवगन दे दे प्यार दे 2 में आशीष मेहरा की अपनी भूमिका दोहराते हुए नजर आएंगे। उनके साथ रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन भी हैं। अंशुल शर्मा द्वारा निर्देशित और लव रंजन द्वारा निर्मित, यह सीक्वल आधुनिक रिश्तों की बारीकियों को दर्शाएगा। फिल्म का पहला पार्ट बीते कुछ समय पहले रिलीज हुआ था। जिसमें अजय, रकुल और तब्बू की तिकड़ी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। अब एक बार फिर अगले महीने नवंबर में अजय देवगन का जलवा दिखने को मिलने वाला है।
गुस्ताख इश्क – कुछ पहले जैसा (21 नवंबर, 2025): विजय वर्मा और फ़ातिमा सना शेख का सदाबहार रोमांस, स्टेज5 प्रोडक्शन के तहत मनीष मल्होत्रा की पहली सिनेमाई फिल्म होगी। फिल्म से पहले ही दोनों के रूमर्ड रिलेशनशिप की खबरें सामने आई हैं। दोनों की जोड़ी भी ऑनस्क्रीन जमने वाली है। अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म दर्शकों के दिलों में जगह बना पाती है या नहीं। इसका खुलासा 21 नवंबर को होगा जब सिनेमाघर में ये फिल्म रिलीज होगी।
तेरे इश्क में (28 नवंबर, 2025): आनंद एल राय द्वारा निर्देशित धनुष और कृति सनोन की यह फिल्म रांझणा का की याद ताजा करेगी। कहा जाता है कि यह फिल्म एकतरफा प्यार के पागलपन, जुनून और त्रासदी को दर्शाती है। इससे पहले डायरेक्टर आनंद एल राय रांझणा में ये कमाल दिखा चुके हैं। जिसमें धनुष और सोनम कपूर की लवस्टोरी पर लोगों का दिल जीत लिया था। अब एक बार फिर वही प्रेमकहानी नए अंदाज में सामने आने वाली है। अब देखना होगा कि ये फिल्म दर्शकों के दिल में कितनी गहरी उतर पाती है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
