फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की और छा गई. ऋषभ शेट्टी की फिल्म का जब ट्रेलर आया था, तब से ही फैंस इसे सिनेमाघरों में देखने का इंतजार कर रहे थे.

जब मूवी बड़े पर्दे पर रिलीज हुई तब इसने कई फिल्मों के रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया. फिल्म का क्लैश सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी से था. हालांकि कांतारा चैप्टर 1 की आंधी में वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म कहां खो गई, कुछ पता ही नहीं चला. अब फिल्म के छठे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.
छठे दिन ‘कांतारा: चैप्टर 1’ पास हुई या फेल?
‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने ओपनिंग डे पर 61.85 करोड़ रुपये की धमाकेदार शुरुआत की. sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, छठे दिन मूवी ने अभी तक 0.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ये कमाई फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं में किया. ये सुबह के नंबर्स है और शाम तक फाइनल नंबर्स आएंगे. वहीं, फिल्म ने फिल्म ‘स्त्री 2’ को (229.55 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जबकि सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने पांच दिन में महज 33 करोड़ रुपये कमाए. मूवी की कमाई हर दिन के साथ घटती जा रही है.
यहां देखें ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का डे वाइज कलेक्शन
Kantara Box Office Collection Day 1- 61.85 करोड़ रुपये
Kantara Box Office Collection Day 2- 45.4 करोड़ रुपये
Kantara Box Office Collection Day 3- 55 करोड़ रुपये
Kantara Box Office Collection Day 4- 63 करोड़ रुपये
Kantara Box Office Collection Day 5- 30.50 करोड़ रुपये
Kantara Box Office Collection Day 6- 0.7 करोड़ रुपये
Kantara Total Collection- 257.2 करोड़ रुपये
ऋषभ शेट्टी लेकर आएंगे कांतारा चैप्टर 2
कंतारा चैप्टर 1 का निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया है. मूवी में जयराम, रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया नजर आए हैं. ये फिल्म साल 2022 में आई कांतारा का प्रीक्वल है. इस फिल्म के लिए ऋषभ शेट्टी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था. इसके अलावा मूवी का चैप्टर 2 भी आने वाला है. कांतारा चैप्टर 1 के एंड क्रेडिट में दूसरे पार्ट को लेकर मेकर्स ने जानकारी दी है.
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
