कोरबा के SECL के बंद क्वार्टर से दो कपल पकड़े गए हैं। इस दौरान एक लड़की ने पहले तो खुद को गर्लफ्रेंड तो दूसरी अपने आप को युवक की बहन बताया। दोनों युवक SECL के कर्मचारी हैं। कपल ताला तोड़कर क्वार्टर में घूसे थे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामला दीपका स्थित शक्ति नगर कॉलोनी का है।

दोनों युवतियां कर्मचारियों की गर्लफ्रेंड
जानकारी के मुताबिक, दोनों लड़के SECL में ही काम करते हैं। लेकिन उन्हें क्वार्टर नहीं मिला है। दोनों दूसरे के क्वार्टर का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। पड़ोसियों की सूचना पाकर SECL की सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची और दोनों कपल को पकड़ा। जांच में सामने आया कि दोनों युवतियां बुलाए गए कर्मचारियों की गर्लफ्रेंड थीं और उन्होंने खुद स्वीकार किया कि दोनों उनके बॉयफ्रेंड हैं।
दोनों कर्मियों से पूछताछ, युवतियों को समझाइश
वहीं सुरक्षा टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों कर्मियों से कड़ी पूछताछ की और युवतियों को भी समझाइश दी। वहीं पुलिस के मुताबिक अभी शिकायत नहीं मिली है शिकायत आने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- बरमकेला जनपद पंचायत की कमान अब डिप्टी कलेक्टर के हाथ..सुश्री शिक्षा शर्मा ने संभाला प्रभार, विकास कार्यों में तेजी की उम्मीद… - July 31, 2026
- बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे परजनसमस्याओं से मुंह मोड़ने का आरोप..बिलाईगढ़ में व्यापारी संघ का 5 दिवसीय धरना से नदारद रहीं विधायक कविता.. - July 31, 2026
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026




