रायगढ़/दिनांक 09/11/2021 को थाना पुसौर में सुरेश सिदार पिता स्व. घुराऊ राम सिदार उम्र 35 वर्ष निवासी अटल आवास पुसौर के विरूद्ध बालिकाओं से छेड़खानी की दो रिपोर्ट बालिका के परिजन आकर दर्ज कराया गया । परिजन बताये कि सुरेश सिदार उनकी बच्चियों पर बुरी निगाह रखता है । 02 नवम्बर को एक बच्ची को गलत तरीके से छुआ जिसे बच्ची आकर अपने मम्मी-पापा को बताई थी । दीपावली के रात भी सुरेश सिदार द्वारा एक बच्ची को पकड़कर उसके साथ गंदी हरकत किया था। थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक संतोषी ग्रेस द्वारा आरोपी सुरेश सिदार पर धारा 354, 354(क) भादवि तथा 8, 12 पाक्सो एक्ट के तहत दो मामले दर्ज कर तत्काल आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया । आरोपी को आज दोनों मामलों में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, जहां से उसे जेल वारंट पर जेल दाखिल किया गया है ।


Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
