छत्तीसगढ़ के बालोद पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. प्रधानमंत्री किसान योजना के नाम पर फर्जी एप्लीकेशन बनाकर मोबाइल हैकिंग और ठगी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को बिहार के जमुई से गिरफ्तार किया गया है.

आरोपियों ने एक बीएसपी रिटायर्ड बुजुर्ग से 12 लाख 13 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी को अंजाम दिया था.
पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि डोंडिलोहरा थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बिहार जाकर यह कार्रवाई की. टीम ने लोकल मुखबिर और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया.
कैसे की गई ठगी
आरोपियों ने फेक एप्लीकेशन तैयार कर उसे सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया. बुजुर्ग दिलीप मेश्राम (रिटायर्ड बीएसपी कर्मचारी) इस फर्जीवाड़े का शिकार बने. आरोपियों ने उनका मोबाइल हैक कर ई-सिम तैयार किया और ओटीपी के जरिए यूपीआई एप्स से लाखों रुपए ट्रांसफर कर लिए.
पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्य भी इस ठगी में शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है. फिलहाल गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
