छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की सारागांव पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगा ले जाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक भूपेंद्र कुमार सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, सारागांव थाना में नबाईलग के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि, नाबालिग लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है।

पुलिस ने आरोपी युवक को भेजा न्यायिक रिमांड पर
पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी। इधर, पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी युवक भूपेंद्र कुमार सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अपहृता नाबालिग लड़की को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी युवक भूपेंद्र कुमार सूर्यवंशी के खिलाफ BNS की धारा 137(2), 64, 87 और पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
