रायगढ़- जूटमिल थाना क्षेत्र के संत विनोबा नगर स्थित आंगनबाड़ी भवन को तोड़ने की कोशिश करने वाले आरोपियों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अब प्रॉपर्टी डीलर आदिल कुछावा को भी गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि 17 अगस्त को दीपक महोबिया और मुकेश कुमार जैन जेसीबी चालक फिदा हुसैन के साथ भवन को तोड़ने पहुंचे थे और जब मोहल्लेवासियों ने विरोध किया तो उन्होंने तहसील आदेश का हवाला देकर दबाव बनाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची जूटमिल पुलिस ने तत्काल तीनों को पकड़कर कार्रवाई की थी।
मामले में मोहल्लेवासी बेलार सिंह सवरा ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक क्रमांक 281/2025 धारा 319(2),324(3)(5),351(4),3(5) बीएनएस एवं सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, 1984 की धारा 3,5 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । विवेचना दौरान पता चला कि तोड़फोड़ के समय दीपक महोबिया ने मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति से कॉल कर स्पीकर ऑन कर स्थानीय लोगों को डराने की कोशिश की थी और कहा था कि उसकी पहुंच बड़े नेताओं तक है। पुलिस ने मोबाइल नंबर की पतासाजी की तो वह धमतरी निवासी आदिल कुछावा का निकला, जिसके खिलाफ धमतरी (3) और बालोद (1) में मारपीट तथा रायपुर में दुर्घटना का एक अपराध दर्ज होना पाया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर विशेष टीम ने धमतरी में दबिश देकर आदिल कुछावा उर्फ रिजवी उर्फ खान पिता मोहम्मद असलम उम्र 36 वर्ष निवासी सिहावा चौक धमतरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने खुद को प्रॉपर्टी ब्रोकर बताते हुए कॉल करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी से प्रयुक्त एपल कंपनी का आईफोन 16 प्रो मैक्स जब्त किया और उसे रिमांड पर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव, उप निरीक्षक गिरधारी साव, सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र पटेल, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ और विकास प्रधान (साइबर सेल) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
