छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से देवी देवताओं का अपमान किए जानें के मामलों में बढ़ोतरी देखने के लिए मिली है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से देवी देवताओं की मूर्ति को खंडित करने से लेकर उनका अपमान करने की कई ख़बरें सामने आती है। असामाजिक तत्व आए दिन लोगों की आस्था को ठेंस पहुंचा रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई आक्रोशित हो उठा है। वहीं भगवान की मूर्ति का अपमान करने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के नवागांव स्थित ईशान वन का बताया जा रहा है। यहां कुछ युवक नशे की हालत में भगवान राम और हनुमान जी की मूर्ति को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है की नशेड़ी युवक भगवान की मूर्ति पर थप्पड़ बरसा रहे हैं। जैसे ही ये वीडियो सामने आया देखते ही देखते वायरल हो गया।

हिंदू संगठनों ने जताया आक्रोश
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, युवक नशे की हालत में भगवान की मूर्ति पर थप्पड़ बरसा रहे हैं। वहीं एक युवक हनुमान जी की मूर्ति पर पैर रखकर बैठा है। इस वीडियो के वायरल होते ही हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया है। हिंदू संगठनों ने युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
