रायपुर में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। एक कारोबारी को बीच रास्ते में रोक कर 15 लाख रुपए बदमाश लूट कर फरार हो गए। अब रायपुर की पुलिस इलाके में नाकेबंदी करके फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। कापा इलाके में लूट की वारदात में अब फॉरेंसिक टीम भी जांच कर रही है।

चिराग के पास बैग में रखे 15 लाख रुपए लूट लिए
रायपुर के कांपा रेलवे क्रॉसिंग के पास लूट की इस वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दिया गया। बोरवेल पार्ट्स के कारोबारी चिराग जैन इस रास्ते से जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे तीन बाइक सवारों ने रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने उस्तरा और पिस्तौल टिकाकर, चिराग के पास बैग में रखे 15 लाख रुपए लूट लिए और हाथों में पहन रखी तीन गोल्ड रिंग भी छीन ली। इसके बाद मौके से बदमाश फरार हो गए। आरोपी एक बाइक में थे जिसके नंबर प्लेट पर बॉस लिखा हुआ था।
मामले में जानकारी देते हुए नरेश पटेल सीएसपी सिविल लाइन ने बताया कि पुलिस अब इस घटना की छानबीन कर रही है । स्पेशल टीम बनाकर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही पुलिस
इधर कापा इलाके में लूट की वारदात में अब फॉरेंसिक टीम भी मामले में जांच कर रही है। वारदात की जगह पर सीन रीक्रिएट किया गया है। कारोबारी चिराग के साथ फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने घटना से संबंधित जानकारी ली है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी पुलिस खंगाल रही है, फिलहाल कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस जांच में जुटी है।
जिस तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया गया यह साफ है कि पूरी प्लानिंग के तहत इस लूट की वारदात को किया गया है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़ा जाएगा। मगर यह दावा कब हकीकत बनता है इसका इंतजार रहेगा।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
