कटिहारः अक्सर आपने प्यार करने वालों को हाथ काटते या आत्महत्या करने जैसे कदम उठाते देखा होगा लेकिन बिहार के कटिहार में एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का ही नाक और कान काट लिया. घटना कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के काढ़ागोला घाट की है. यहां एक महिला रविवार को छठ पूजा को लेकर गंगा स्नान करने पहुंची थी. इसी दौरान पूर्णिया के नगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर का रहने वाला प्रीतम कुमार पहुंचा और वह महिला के साथ दुर्यव्यहार करने लगा. इसी दौरान उसने महिला की पिटाई की और उसका नाक-कान काट लिया.

युवक को हुआ गलती का अहसास
बाद में जब अपनी गलती का पछतावा हुआ तो प्रीतम ने रोते-रोते कहा कि वह अपनी प्रेमिका को भगवान मानता है लेकिन यह गलती कैसे हो गई या उसे पता नहीं है. हालांकि इस दौरान उसने यह भी कहा कि वह आगे कुछ नहीं बताना चाहते हैं और अपनी प्रेमिका को बदनाम नहीं करना चाहता है. वहीं पीड़िता ने बताया कि युवक ने पैसा लिया था और वह वापस पैसा नहीं देना चाहता है. वह हमेशा पति और बच्चों को मार देने का धमकी देता है. रविवार को भी वह पहुंच गया और मारपीट करने लगा. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाया.
इस मामले में रेफरल अस्पताल बराड़ी के डॉक्टर उदयन कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे महिला और युवक को अस्पताल लाया गया था. दोनों को गंभीर चोट आई थी. महिला का नाक और कान कटा हुआ था. इधर, पुलिस ने पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
