छत्तीसगढ़:दूसरी बार सेक्स करना चाह रही थी महिला, युवक ने इनकार कर की भागने की कोशिश, फिर जो हुआ जानकर पुलिस भी रह गई हैरान…
राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा में अधेड़ महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में मृतक महिला के पड़ोसी को ही गिरफ्तार किया है। दोबारा शारिरीक संबंध बनाने से मना करने पर आरोपी ने महिला को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल तिल्दा थाना पुलिस ने आऱोपी तरुण मानिकपुरी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
दरअसल, मंगलवार सुबह तिल्दा के वार्ड 04 इलाके में स्थित घर में 55 साल की क्षिता निर्मलकर का नग्न अवस्था में खुन से लथपथ शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। खबर मिलने के बाद एफएसएल, डॉग स्क्याड समेत क्राइम ब्रांच की टीमें समेत पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और सभी पहलुओ पर जांच शुरू करते हुए कई संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि महिला के पड़ोसी तरुण मानिकपुरी से महिला का अवैध संबंध है। पुलिस ने उसे थाने में लाकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बीती रात आरोपी महिला के घर गया था और उसके साथ शारिरिक संबंध बनाया। मृतका दोबारा शारीरिक संबंध बनाने के लिए जिद करने लगी, लेकिन आरोपी ने ऐसा करने से इंकार कर दिया और दोनो के बीच विवाद भी हो गया। इसी बीच आरोपी घर के पीछे की दीवार कुदकर भागने का प्रयास करने लगा तो मृतका ने उसका पैर पकड़कर नीचे गिरा दिया, जिससे आरोपी तरुण ने नाराज हो गया और महिला का गला दबाकर जमीन पर कई बार पटका जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने महिला को नग्न अवस्था में ही जमीन से उठाकर बिस्तर पर लिटाया और ऊपर से कंबल से शव को ढंककर फरार हो गया। फिलहाल तिल्दा थाना पुलिस ने आऱोपी तरुण मानिकपुरी को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
