छत्तीसगढ़ के भिलाई के साईं नगर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक 26 साल के युवक का शव उसके घर में फंदे से लटकता मिला। मृतक की पहचान इंद्रप्रीत सिंह सैनी के रूप में हुई जो भिलाई में रहकर एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रहा था।

बताया जा रहा है की युवक एक युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था।
पूरा मामला इंद्रप्रीत सुपेला थाना क्षेत्र के साईं नगर का है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक का पिता जनरल सिंह सैनी जगदलपुर में PWD में SDO के पद पर पदस्थ हैं जबकि मां एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। 23 जुलाई को इंद्रप्रीत ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस वक्त वह घर पर अकेला था।
सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि कि इंदरप्रीत सिंह एक युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था और वह उससे शादी करना चाहता था लेकिन उसके घर वाले नहीं मान रहे थे और इसी से दुखी होकर उसने सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन तुरंत जगदलपुर से भिलाई पहुँचे। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
