रायगढ़/खरसिया विधानसभा की पावन धरा पर खरसिया के ग्राम नंदेली में जन्मे शहीद नंदकुमार पटेल जी की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।


इस अवसर पर जैसे ही सीएम भूपेश बघेल ने शहीद नंदकुमार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया हजारों की तादाद में उपस्थित समर्थकों के ‘जय जय नंदू’ ‘नंद कुमार पटेल अमर रहे’ के नारों से पूरा आसमान गुंजायमान होने लगा। अपने नेता की आदमकद प्रतिमा को देख हर नंदू समर्थकों के आंखों में आंसू झलक रहे थे, भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा पड़ा इसी बीच उनके पुत्र उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के चेहरे को देखते हुए समर्थकों के जोश में और अत्यधिक ऊर्जा का संचार हो रहा था और इस ऊर्जा के बढ़ाने में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी बखूबी साथ दे रहे थे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
