सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला इन दिनो भीषण बिजली कटोती से गुजर रहा है। फाल्ट रूपी कटोती हो या मेंटनेंस के नाम पर कटोती हो सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले मे बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गया है। घंटो की कटोती आम बात हो गई है। बारिश की बूंदों के साथ ही अनियंत्रित और अघोषित बिजली की कटोती फाल्ट का बहाना बनाकर आ रही है। सारंगढ बिलाईगढ़ जिले के सरिया, बरमकेला, सारंगढ, सरसीवां, भटगांव, बिलाईगढ़ ओर पवनी क्षेत्र में हट दिन घंटो की विद्युत कटोती जारी है। दरअसल सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला में आवश्यक सेवाओ में क्वालिटी नही के बराबर रह गया है। मामला विद्युत सुविधा को लेकर है। मानसूनी मौसम में बिजली की कटौती से जनता हलाकान हो गई है। शहर हो या गांव हर जगह पर घंटो की कटौती सामान्य बात हो गई है। जानकारी मांगने पर फ्यूज सेंटर का फोन को डिसकनेक्ट कर दिया जाता है और जिम्मेदार अधिकारी फाल्ट का बहाना बनाकर अपना पल्ला झाड़ लेते है। बिजली की अनियंत्रित और अघोषित कटौती से लोगो का जन जीवन प्रभावित हो रहा है किन्तु अधिकारी इस अव्यवस्थित बिजली की कटौती में सुधार लाने को तैयार नही है। सारंगढ़ में आज शाम 7 बजे से लेकर 9 बजे तक दो घंटे की मौसमी बारिश शुरू होते ही बिजली विभाग का खेल शुरू हो गया तथा देर रात 12 बजे तक बिजली की लंबी ओर छोटी रैली में कटौती जारी थी। जानकारी मांगने के लिये फ्यूज काल सेंटर का फोन लगाने पर उसको उठाकर रख दिया गया था। वही देर रात 12 बजे भी जिला मुख्यालय के कई क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल नही हो पाई थी। सावन के महिने मे उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो गये है ओर बारिश शुरू होते ही राहत की बूंदे से लोग मुस्कुरा भी नही पाते है कि बिजली की कटोती का रोना शुरू हो जाता है। जिला मुख्यालय सारंगढ़ मे गत सप्ताह भर से बिजली की अनियंत्रित और अघोषित फाल्ट रूपी कटौती से सामान्य जन जीवन प्रभावित हो रहा है तथा बिजली आधारित फूटकर व्यापारी का व्यवसाय भी इससे प्रभावित हो रहा है। पानी गिरते ही बिजली बंद होना यहा पर परंपरा टाईप हो गया है।

बरमकेला सरिया में भी बिजली व्यवस्था तहस नहस?
सारंगढ़ अनुविभाग के तहत आने वाले सरिया अंचल और बरमकेला अंचल में भी बिजली व्यवस्था बदहाली के दौर में पहुंच गया है। बारिश के दौर में पब्लिक सबसे ज्यादा परेशान बिजली की समस्या को लेकर है। यहा पर सुबह से लेकर देर रात तक बिजली की कटौती से आम जनता हलाकान हो गई है। फाल्ट रूपी समस्या को दूर करने मे बिजली विभाग काफी समय ले रहा है और उसका परमानेंट ईलाज करने के स्थान पर अस्थाई व्यवस्था में बिजली आपूर्ति शुरू कर दिया जा रहा है किन्तु एक दो दिन बाद फिर वही पर फाल्ट सामने आ रहा है। वही हर दिन 5 से 7 घंटे की बिजली की कटौती से आम जन जीवन प्रभावित हो गया है। बारिश और उमस भरे मौसम से घर परिवार परेशान हो गया है।
जनता की सेवा में दिन रात लगे हैं लाइनमैन —
सारंगढ़ अंचल के लाइनमैन जनता की सेवा में दिन रात लगे हैं लेकिन हैं तो वो भी आखिर इंसान ही, लाख कोशिश करने एवं अपना सर्वस्व न्यौछावर करने के बाद भी कोई लाइनमैन फाल्ट को या पेड़ गिरने को नहीं रोक सकता। एक तरफ अधिकारी का दबाव दूजा जनता की गाली फिर भी उत्साह से काम करने में माहिर!
- अगले 5 दिन आफत की बारिश! 16 से 20 जून तक इन राज्यों में मौसम विभाग का भयंकर अलर्ट, चलने वाली हैं तूफानी हवाएं… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ सरकार ने मॉनसून से पहले दूर-दराज़ के अबूझमाड़ इलाके में राशन का स्टॉक जमा कर लिया है… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ : युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में… - June 16, 2026

