सरसींवा (सारंगढ़-बिलाईगढ़) सरकारी स्कूलों में पुस्तक और ड्रेस की भारी कमी के कारण बच्चों के भविष्य पर मंडराते खतरे को लेकर मीडिया ने आखिरकार शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर ही दिया। खबर के सामने आने के कुछ ही घंटों में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.आर. डहरिया ने अद्भुत तत्परता, जवाबदेही और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पूरे जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का बीड़ा उठा लिया। श्री डहरिया ने जिले के समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक शासकीय स्कूल से पुस्तक और यूनिफॉर्म वितरण की अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट 48 घंटे के भीतर प्रस्तुत की जाए। साथ ही, जिन स्कूलों में अब तक पुस्तक और वर्दी की आपूर्ति नहीं हुई है, वहां तुरंत पूर्ति सुनिश्चित कराने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, यदि कहीं लापरवाही या उदासीनता पाई जाती है, तो संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय मानी जाएगी।

इस गंभीर मुद्दे पर जिला कलेक्टर महोदय ने भी तत्परता दिखाई और शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि वह बच्चों के भविष्य से कोई समझौता न करे। उन्होंने कहा कि “बच्चों को समय पर किताब और ड्रेस देना शासन प्रशासन की कर्तव्य है, यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आने वाले दिनों में कोई बच्चा खाली हाथ न दिखे।

इस पूरे घटनाक्रम में श्री जे.आर. डहरिया की कार्यशैली, उनकी संवेदनशील सोच और बच्चों के हित में त्वरित कार्रवाई ने यह सिद्ध कर दिया है कि प्रशासन में जब सही नेतृत्व होता है, तो समस्याएं केवल उजागर नहीं होतीं – उनका समाधान भी सामने आता है। श्री डहरिया आज न सिर्फ शिक्षा विभाग के एक अधिकारी के रूप में बल्कि “बच्चों के हितों के प्रहरी” के रूप में सामने आए हैं। उनकी तत्परता से यह संदेश पूरे जिले में गया है कि सरकारी स्कूलों के बच्चों की उपेक्षा अब नहीं होगी, और शिक्षा को उसकी गरिमा के अनुरूप व्यवहार मिलेगा।
मीडिया इस सकारात्मक बदलाव का स्वागत करता है और आशा करता है कि श्री डहरिया जैसे अधिकारी शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणा का स्रोत बनकर हज़ारों नन्हे सपनों को संवारने का काम करेंगे।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
