छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
जांच में जुटी पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना जामुल थाना क्षेत्र की है। यहां एक नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली। युवती का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। इस घटना की जानकारी सामने आते ही पुरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं नवविवाहिता की आत्महत्या की खबर मिलते ही पुलिस की टीम और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई है और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि, युवती दो महीने की गर्भवती थी। युवती ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया है ये जांच के बाद सामने आएगा।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- तबादले के बाद ज्वाइनिंग नहीं, शासन ने 19 अफसरों को किया एकमुश्त भारमुक्त; उमेश साहू भी सूची में… - October 24, 2026
- राजपरिवार के तिलक समारोह में बच्चों को मिला आशीर्वाद, परंपरा से हुए रूबरू…. - October 24, 2026
- टुंडरी में संजय पाण्डेय का हुंकार हर साल रावण जलाने से नहीं, भीतर के अहंकार को मिटाने से होगी सच्चे राम की स्थापना…. - October 24, 2026
