मामले का संक्षिप्त विवरण -जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना / चौकी प्रभारियों को थाना क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा, शराब, मादक पदार्थ गांजा में सलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में तथा अति० पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ श्री अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में मुखबीर की सूचना पर 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।

दिनांक 06.06.2025 के सुबह करीबन 06/30 बजे जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम बार कच्ची रोड से पैदल चलते भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु लेकर जा रहा है की सूचना पर हमराह स्टाफ तथा गवाहों के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी हीरालाल को शराब ले जाते पकड़ा गया जिसके कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर पारदर्शी पन्नी में भरा करीब 15 लीटर हाथ भट्टी का कच्ची महुआ शराब कीमती ₹3000 मिला जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना सरिया में अप० क्र0-111/2025 धारा 34 (2) 59 (क) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपीया को आज दिनांक 06.06.2025 को रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव ,प्र. आर. टीकाराम आर. दिलीप स्नेही,नर्मदा,प्यारे,लक्ष्मी पटेल और ताराचंद्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा l
- सारंगढ़:प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0: 24 जून को ग्राम सभा में होगा पात्रता सत्यापन, छूटे तो कट सकता है नाम… - June 22, 2026
- सारंगढ़:योग दिवस पर बच्चों ने बिखेरा हुनर, शानदार प्रदर्शन से जीता सबका दिल… - June 22, 2026
- ₹10 हजार का इनाम: नकली शराब गिरोह का फरार मास्टरमाइंड पुलिस के रडार पर… - June 22, 2026


