रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पचधारी डैम में नहाने गई एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले महिला को घर छोड़ने के नाम पर पिकअप में बैठाया और फिर पिकअप में डेम से दूर सुनसान जगह में ले जाकर बारी-बारी से रेप किया।

आरोपियों ने युवती को धमकी भी दी कि, अगर उसने परिजनों को या पुलिस को घटना की सूचना दी तो उसे जान से मार देंगे।
घटना के बाद डरी सहमी महिला किसी तरह घर पहुंची और उसने अपनी दादी को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने जानकारी मिलने के बाद आज महिला थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर चारों आरोपियों को हिरासत में लिया है।
बता दें कि, मामले में हैरानी की बात यह है कि, चारों आरोपी पीड़िता के मोहल्ले के ही रहने वाले हैं जिसमें से दो नाबालिग है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
