छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक बार फिर एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के अहेरी गांव के एक मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने 2 युवतियों समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय भिलाई 3 में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को नंदिनी पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम अहेरी चौक में स्थित एक मकान के अंदर देहव्यापार का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने मकान से ओम प्रकाश पटेल, बलीराम वर्मा और 2 युवतियों को गिरफ्तार किया है। उनके द्वारा कल्याण कॉलेज अहेरी स्थित किराए के घर में अवैध गतिविधि की जा रही थी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126 व 135 (3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।
ग्रामीणों ने जताया विरोध
ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। ग्रामीण उसका विरोध कर रहे हैं और उन्होंने घर को घेर लिया है। पुलिस को देखकर ग्रामीण और आक्रोषित हो गए। उन्होंने वहां हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक समझाने के बाद लोग वहां से हटे और पुलिस ने आगे की कार्रवाई की।
- रेड़ा भाटापारा में गूंजेगा भक्ति का स्वर: 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य शुभारंभ 3 मई से… - May 2, 2026
- सारंगढ़:दहिदा स्कूल का शानदार प्रदर्शन: 100% रिजल्ट के साथ लहराया सफलता का परचम, प्रतिभा भारती बनी टॉपर… - May 2, 2026
- अवैध महुआ शराब पर कड़ी कार्रवाई: गोड़म में दबिश, 24 लीटर कच्ची शराब जब्त—आरोपी गिरफ्तार… - May 2, 2026
