कोरबा जिले में एक नाबालिग छात्रा को परेशान करने वाले 25 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राजगामार पुलिस चौकी ने आरोपी देवनारायण श्रीवास के खिलाफ छेड़छाड़ और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

कोरकोमा गांव की कक्षा नौवीं की छात्रा का अश्लील फोटो बनाकर आरोपी ने सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। उसने छात्रा के माता-पिता के मोबाइल पर भी यह फोटो भेजकर परेशान किया।

पीड़िता के परिवार ने बताया कि आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से संपर्क कर धमकी देता था। वह पहले से ही छात्रा पर बुरी नजर रखता था। स्कूल आते-जाते समय उसका पीछा करता था। छात्रा ने कई बार विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना। छात्रा इतनी डरी हुई थी कि वह अपने माता-पिता को भी इस बारे में नहीं बता पाई। जब आरोपी ने परिवार को फोटो भेजे, तब जाकर मामला सामने आया और पुलिस में शिकायत की गई। कोरबा के सीएसपी भूषण एक्का के अनुसार, शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
- “संजय पाण्डेय की प्रेरणा से जागा खेल जुनून” — ग्रीष्मकालीन शिविर में युवाओं को मिला आत्मविश्वास और सफलता का मंत्र… - May 2, 2026
- त्रिदेव की अद्भुत लीला: जब शिव ने जाना—सृष्टि, पालन और संहार का रहस्य अटूट है! - May 2, 2026
- रेड़ा भाटापारा में गूंजेगा भक्ति का स्वर: 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य शुभारंभ 3 मई से… - May 2, 2026
