उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले एक दिल को झखझोर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अमित ने जिस कमरे में फांसी लगाई थी, वहां की खिड़की खुली हुई थी और गांव के युवक की नजर अमित के शव पर पड़ी तब जाके इस पूरी घटना का खुलासा हुआ। लोगों ने जब देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था, इसके बाद आस-पास के लोगों ने पुलिस टीम को सूचना दी।

जांच में जुटी पुलिस की टीम
पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो 35 वर्षीय युवक अमित यादव का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था और उसकी पत्नी और बैटरियों के शव पास में मौजूद चारपाई में पड़े थे। पुलिस की टीम के साथ फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची है और जांच में जुट गई है। पुलिस की टीम आत्महत्या के कारण का पता लगाने में जुटी है। एसपी दीपक भूकर व एएसपी अखिलेश सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की। एसपी दीपक भूकर ने पत्नी व दो बेटियों की हत्या के बाद अमित द्वारा खुदकुशी किए जाने की संभावना जता पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।
आर्थिक तंगी हो सकती आत्महत्या का कारण
आपको बता दें कि, 35 वर्षीय अमित अचलगंज क्षेत्र के साहबखेड़ा गांव का निवासी था। वो अपनी 30 वर्षीय पत्नी गीता, 10 वर्षीय बेटी खुशी व 6 वर्षीय बेटी निधि के साथ रहता था और अचलगंज के लोहचा स्थित ट्रैक्टर एजेंसी में काम करता था। ऐसा कहा जा रहा है कि, पिछले कुछ समय से अमित आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और इसी वजह से उसने ये कदम उठाया होगा।
- सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प’ की नई पहल, हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा.. - September 18, 2026
- सारंगढ़ की संतोषी के लिए महतारी वंदन बनी उम्मीद की किरण… - September 18, 2026
- सारंगढ़ में हजारों दीयों से जगमगाया माई नाथलदाई मंदिर, सेवा संकल्प में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी की रोशनी… - September 18, 2026
