बालोद। गुरुर वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जंगली सुवर का शिकार कर बेचने के फिराक में लगे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। वन विभाग की बालोद टीम ने सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा।

दोनों आरोपियों के कब्जे से 20 किलो सुअर का मांस बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह दुर्ग जिले के पाउवारा गांव के नाबालिग समेत दो युवक नारागांव में जंगली सुअर का शिकार करने के बाद मांस को काट कर बेचने के फिराक में थे। यह घटना बड़भूम सहायक परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नारागांव के जंगल कक्ष क्रमांक 46 की है। इसकी जानकारी वन महकमे को लग गई। बिना देरी के वन विभाग की टीम रवाना हुई और घेरा बंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा है। साथ ही दोनों के कब्जे से लगभग 20 किलों जंगली सुवर का कटा हुआ मांस और मोटरसाइकिल जप्त किया गया है।
वन विभाग आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि आरोपियों ने जंगली सुवर का शिकार कहां से किया और इस अवैध गतिविधि में और कितने लोग शामिल हैं।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
