रायगढ़/चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में एक युवती से घर में घुसकर छेड़खानी और धमकी देने के मामले में चक्रधरनगर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया है। मामला शुक्रवार 26 अप्रैल का है, जब एक स्थानीय युवती ने थाना चक्रधरनगर में अमन राजपूत, आकाश राजपूत और सुमित यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती का आरोप था कि ये तीनों युवक दोपहर के समय उसके घर में घुस आए और उसके साथ छेड़खानी करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपराध क्रमांक 176/2025 धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5), 74 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कराया। महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर ने पीड़िता का बयान दर्ज किया, जिसमें युवती ने बयान में घटनाक्रम की पुष्टि की। इसके बाद युवती का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी और अमन राजपूत (27 वर्ष) एवं सुमित यादव (24 वर्ष), दोनों निवासी छोटे अतरमुड़ा को हिरासत में ले लिया।
आरोपित सुमित यादव के खिलाफ पूर्व में भी चक्रधरनगर थाने में मारपीट और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त, उस पर पुलिस द्वारा पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई थी। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है। वहीं तीसरा आरोपी आकाश राजपूत, घर से फरार मिला, जिसकी तलाश के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
