मौसम विभाग के अनुसार देशभर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत 24 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वोत्तर राज्यों में आज भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

इसके अलावा बिहार, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में ओलावृष्टि की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, कुछ राज्यों के हिस्सों में बारिश और तूफान की चेतावनी के बावजूद हीटवेव का भी खतरा बना हुआ है।
बारिश की वजह से सिक्किम में लैंडस्लाइड
बारिश की वजह से सिक्किम में लैंडस्लाइड की घटनाएं हुई हैं। राहत की बात यह है कि फंसे हुए 1,000 से ज्यादा पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, मंगन जिले में अब भी करीब 1,500 पर्यटक फंसे हुए हैं।
स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी पर्यटक परमिट अस्थायी रूप से निलंबित कर दिए हैं। टूर ऑपरेटरों को निर्देश दिया गया है कि अगली सूचना तक किसी भी सैलानी को उत्तरी जिलों की ओर न भेजा जाए। लगातार बारिश के चलते हालात और बिगड़ते जा रहे हैं।
27 और 28 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम?
27 अप्रैल को छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बंगाल, बिहार और विदर्भ में ओलावृष्टि की संभावना है। असम, मेघालय, अरुणाचल, सिक्किम, उत्तराखंड, कर्नाटक, मराठवाड़ा और केरल में तेज बारिश का अलर्ट है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, एमपी में हीटवेव की चेतावनी और राजस्थान में दिन-रात का तापमान बढ़ेगा। वहीं, 28 अप्रैल को नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, केरल, कर्नाटक और बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ में ओले गिर सकते हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों में हीटवेव जारी रहेगी। राजस्थान में तापमान और बढ़ेगा।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
