छत्तीसगढ़:महुआ बीनने गई किशोरी की हत्या, नग्न हालत में मिली लाश..
सूरजपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की का शव नग्न अवस्था में मिला है। युवती के गले में धारदार हथियार से वार करने का निशान भी है। लोगों ने जब नाबालिग के शव को देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी।
जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र की है। यहां एक नाबालिग शुक्रवार को घर से महुआ बीनने के लिए निकली थी। इसके बाद आज उसका शव मिला है। नाबालिग के गले में धारदार हथियार से वार करने का निशान भी बना हुआ है।
लोगों ने जब नाबालिग के शव को देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की टीम ने आशंका जताई है कि, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना जताई है। पुलिस की टीम जांच में जुट गई है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
