सुहागरात पर दूल्हे ने जूस बोलकर दुल्हन को पिला दी वो चीज, टेस्ट करते ही बौखलाई युवती, जानिए फिर क्या हुआ…
यहां रहने वाली एक युवती ने अपनी शादी के कुछ ही दिन बाद ससुराल वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इतना ही नहीं दुल्हन ने अपने ससुराल के सामने टेंट लगवाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हालांकि मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं मानी और ससुराल वालों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। वहीं, युवती ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बुढ़ाना के चांदनी वाला मंदिर भटवाड़ा दक्षिण मोहल्ला निवासी शालिनी सिंघल पुत्री पवन सिंघल ने बताया कि बीती 12 फरवरी 2025 को उसकी शादी एटूजेड कॉलोनी निवासी प्रणव सिंघल पुत्र वीरेंद्र सिंघल से हुई थी। शादी के बाद 15 फरवरी को दोनों दूल्हा-दुल्हन हनीमून पर चले गए। लेकिन हनीमून से लौटते ही बवाल हो गया।
पीड़िता दुल्हन ने बताया कि पति ने हनीमून ट्रिप के दौरान जूस बताकर उसे शराब पिलाई, इसके अलावा दहेज में 50 लाख रुपये की मांग भी की। दोनों 21 फरवरी को वापस लौट आए थे। फिर होली पर छह मार्च को ससुराल वालों ने मायके भेजा था। पति 26 मार्च को मायके लेने के लिए गया और इस दौरान दहेज में 50 लाख रुपए देने की मांग की। लड़की के पिता ने असमर्थता जताई तो वह पत्नी को वहीं छोड़कर आ गया। विवाद बढ़ने पर महिला स्वजनों को बिना बताए ससुराल आ गई थी, लेकिन ससुराल वालों ने घर का दरवाजा नहीं खोला।
ससुराल वालों ने दरवाजा नहीं खोला तो वह ससुराल के सामने पहले अकेली ही धरना देकर बैठ गई। जब लड़की के मायके वालों को इस बात का पता चला तो वह भी पहुंच गए और बेटी की ससुराल के सामने टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया। लड़की का कहना है कि वह सिर्फ यह जानना चाहती है कि पति ने शादी क्यों की और छोड़ना क्यों चाहते हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़िता अगर तहरीर देती है तो कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शालिनी का धरना जारी है।
- डिनर में झटपट बना लें रेस्टोरेंट स्टाइल मलाई कोफ्ता, सॉफ्ट इतना कि मुंह में जाते ही घुल जाएगा, नोट करें विधि… - March 17, 2026
- दिखने में एक जैसे संतरा और किन्नू, लेकिन सेहत पर असर बिल्कुल अलग! जानें कौन है ज्यादा फायदेमंद.. - March 17, 2026
- नोरा फतेही और संजय दत्त का नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ विवादों में - March 17, 2026
