इंटरनेट प्लेटफार्म पर युवक युवती की पहचान हुई। मोबाइल से एक दूसरे से बात करने लगे। थोड़े ही दिनों में दोनों ने प्यार का इजहार भी कर दिया। बर्थडे के बहाने युवक ने गर्लफ्रेंड को बुलाया और जंगल ले गया।

जंगल में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रेप किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला मोहला थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि नवंबर 2023 में उसकी पहचान गजेंद्र सिंह मरकाम (30 वर्ष) निवासी मासुल, थाना मोहला से फोन पर हुई थी।
बातचीत के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्रेम संबंध बन गया। युवक ने 3 दिसंबर 2023 को युवती को फोन किया और जन्मदिन के बहाने बुलाया। तय जगह पर युवती के पहुंचने के बाद युवक ने युवती को कार से कोरलवंड जंगल ले गया और शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर मोहला सिद्धार्थ नगर में किराए के मकान में लगातार शारीरिक शोषण करते रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 64(2)(म), 69, 351(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर युवक को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




