रायगढ़ l पुसौर थाना क्षेत्र के नावापारा निवासी शिवाशीष प्रधान दो दिन से लापता था l परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे इसी बीच रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र के होटल हरदेव में उसकी फांसी लटकी लाश मिली l बताया जा रहा है कि पेशे से एम आर शिवाशीष ऑन लाइन गेम में लाखों रुपय हार जाने की वजह से हुए कर्ज से परेशान था l आजाद चौक थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार के अनुसार प्राथमिक जांच में उसके बैग से लोन के दस्तावेज और अन्य फाइलें बरामद हुई हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसने कर्ज से परेशान होकर यह आत्मघाती कदम उठाया।
फिलहाल, पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है l

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- 15 अगस्त की तैयारियों पर कलेक्टर सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश… - August 4, 2026
- मां का दूध है शिशु का अमृत, स्तनपान सप्ताह में माताओं को दिया गया स्वास्थ्य का संदेश… - August 4, 2026
- ‘बिहान’ की राखियों की धूम: एक दिन में ₹13,420 की बिक्री, महिलाओं के हुनर को मिला सम्मान… - August 4, 2026




