भटगांव न्यूज़/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के नगर भटगांव में आज भाजपा मंडल भटगांव द्वारा होली मिलन समारोह केसरवानी धर्मशाला में आयोजित किया गया। सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक होली मिलन की कार्यक्रम चलाl

होली मिलन कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल ने संबोधित करते हुए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व विजयी पच, सरपंच पार्षद एवं जनपद सदस्य जिला पंचायत के सदस्य सभी को बधाई देते हुए होली की शुभकामनाएं दिए और कहां की हम सब मिलकर आज पूरे जिले में अपना परचम लहराया है चाहे पच हो, सरपंच हो, पार्षद हो अध्यक्ष हो या जनपद सदस्य हो या फिर जिला पंचायत के सदस्य के साथ अध्यक्ष हो, इस प्रकार पूरे जिले में भाजपा का कब्जा के साथ सरकार बना हैं। इस सब में आप सभी का योगदान है और आगे भी हमें मिलकर बीजेपी को और अधिक मजबूत बनाना हैl
वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने भी होली की बधाई देते हुए कहा कि आप सब का प्यार ही भाजपा का एक छत्र राज लाने में सफल रहा है। आज गांव से लेकर जिला पंचायत तक भाजपा ही भाजपा नजर आ रहा है अब हमारे अपने लोगों का काम कहीं पर भी नहीं रुकेगा, बस हम सब एक रहे l कार्यक्रम को पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष जलान, जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर दिनेश लाल जांगड़े, उपाध्यक्ष रेवती चंद्रा, जिला उपाध्यक्ष द्वारका साहू, नगर अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, नगर उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज दीक्षित ने भी संबोधित किया और होली की बधाई दिये। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री फूलचंद जायसवाल ने किया जहां भारी संख्या में महिला मोर्चा व भाजपा के वरिष्ठ जन के साथ युवा मोर्चा के लोग शामिल रहे। कार्यक्रम पश्चात सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दिए l
- सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प’ की नई पहल, हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा.. - September 18, 2026
- सारंगढ़ की संतोषी के लिए महतारी वंदन बनी उम्मीद की किरण… - September 18, 2026
- सारंगढ़ में हजारों दीयों से जगमगाया माई नाथलदाई मंदिर, सेवा संकल्प में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी की रोशनी… - September 18, 2026
