जिले के सारंगपुर में मोबाइल फटने की घटना सामने आई है। यहां पानी पुरी का ठेला लगाने वाले संचालक पुराना मोबाइल खरीदना भारी पड़ गया। दरअसल मोबाइल फटने से युवक के अंडकोष के चिथड़े उड़ गए।

फिलहाल स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पानीपुरी का ठेला लगाकर गुजारा करने वाला नैनवाड़ा गांव का अरविंद सुबह 10 बजे के करीब सारंगपुर गया था। लौटते समय टोल नाके के पास अचानक उसकी पैंट की जेब में रखा मोबाइल फट गया। इसकी वजह से उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया। गिरने से उसके सिर में भी गंभीर चोट भी आई है। राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे सारंगपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया।
अरविंद को प्राथमिक उपचार के बाद शाजापुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सारंगपुर सिविल अस्पताल के डा. नयन नागर ने बताया कि मोबाइल में हुए धमाके से युवक के अंडकोष फट गए हैं। हालांकि जीवन संकट वाली कोई बात नहीं है। घायल के भाई ने डाक्टरों को बताया कि अरविंद ने हाल ही में एक पुराना मोबाइल खरीदा था। रात भर चार्जिंग पर लगा रहने के बाद सुबह उसे लेकर सब्जी खरीदने गया था। एक घंटे बाद लौटते समय यह हादसा हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद शाजापुर रेफर किया गया है।
- सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प’ की नई पहल, हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा.. - September 18, 2026
- सारंगढ़ की संतोषी के लिए महतारी वंदन बनी उम्मीद की किरण… - September 18, 2026
- सारंगढ़ में हजारों दीयों से जगमगाया माई नाथलदाई मंदिर, सेवा संकल्प में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी की रोशनी… - September 18, 2026
