इंटरनेशनल मास्टर लीग के फाइनल में इंडिया मास्टर्स की टीम ने कमाल करते हुए वेस्टइंडीज मास्टर्स को 6 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया .

फाइनल मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 7 विकेट पर 148 रन बनाए जिसके बाद इंडिया मास्टर्स की टीम ने 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. मैच में इंडिया मास्टर्स के अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने कमाल की बल्लेबाजी की और 50 गेंद पर 74 रन बनाने में सफल रहे. Ambati Rayudu को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. रायडू के अलावा सचिन तेंदुलकर (Tendulkar vs Lara) ने मैच में 18 गेंद पर 25 रन बनाए. युवराज सिंह 13 रन बनाकर नाबाद रहे.
वहीं, वेस्टइंडीज की ओर से ब्रायन लारा कोई खास कमाल नहीं कर पाए और 6 रन बनाकर विनय कुमार की गेंद पर कैच आउट हो गए. वेस्टइंडीज मास्टर्स की ओर से ड्वेन स्मिथ ने 45 रन और लेंडल सिमंस ने 57 रन बनाए. बता दें कि इंडिया मास्टर्स को जीत के बाद बंपर प्राइज मनी (IML 2025 Prize Money Winners) से सम्मानित किया गया है.
मैच पुरस्कार
बैंक ऑफ बड़ौदा मास्टरस्ट्रोक ऑफ द मैच: अंबाती रायुडू (9 चौके) – 50,000 रुपये
मैच के सबसे ज्यादा छक्के: अंबाती रायुडू (3 छक्के) – 50,000 रुपये
मैच के गेमचेंजर: शाहबाज नदीम (4 ओवर में 2/12)
सबसे किफायती गेंदबाज: शाहबाज नदीम (3.00 की किफायती दर)
प्लेयर ऑफ द मैच: अंबाती रायुडू (50 गेंदों पर 74 रन) – 50,000 रुपये
सीजन पुरस्कार सीजन के सबसे ज्यादा चौके:
कुमार संगकारा – 38 चौके (5 लाख रुपये)
सीजन के सबसे ज्यादा छक्के: शेन वॉटसन – 25 छक्के (5 लाख रुपये)
आईएमएल 2025 पुरस्कार राशि विजेता: इंडिया मास्टर्स – 1 करोड़ रुपये
उपविजेता: वेस्टइंडीज मास्टर्स – 50 लाख
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
