दुनिया चाहे कितनी भी आधुनिक क्यों न हो जाए, लेकिन अंधविश्वास कभी भी दूर नहीं हो सकता। ताजा मामला मध्यप्रदेश के शिवपुरी से आया है, जहां 6 माह का बच्चा अंधविश्वास का शिकार हो गया। यहां एक तांत्रिक ने 6 महीने के बच्चे को आग के ऊपर उल्टा लटका दिया। इससे मासूम का चेहरा बुरी तरह झुलस गया।

डॉक्टर्स ने बताया कि, उसकी दोनों आंखों का कॉर्निया झुलस गया। बच्चे का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। घटना कोलारस की है, जहां 13 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे 6 माह के मासूम मंयक को उसकी मां तांत्रिक रघुवीर धाकड़ के पास ले गई। वह कुछ दिन से बीमार चल रहा था।
झाड़-फूंक के नाम पर रघुवीर ने बच्चे के दोनों पैर पकड़कर उसे आग के ऊपर उल्टा लटका दिया। आग की लपटों से बच्चे का चेहरा जल गया और आंखों में धुआं भर गया। घटना के तुरंत बाद बच्चे की मां उसे शिवपुरी जिला अस्पताल लेकर पहुंची। फिलहाल, पुलिस ने तांत्रिक रघुवीर धाकड़ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
