सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 मार्च 2025/ कार्यालय पूर्व भानुप्रतापपुर वनमंडल द्वारा भारी वाहन चालक और हल्का वाहन चालक के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु पात्र अभ्यर्थियों के लिए वाहन चालन एवं मशीन ज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा 26 मार्च 2025 से 04 अप्रैल 2025 तक निर्धारित किया गया है। वन कार्यालय द्वारा समस्त पात्र अभ्यर्थियों को डाक के माध्यम से बुलावा पत्र प्रेषित किया गया है। किसी कारणवश संबधित अभ्यर्थी को पत्र की प्राप्ति नही होती है तो वे विभागीय वेबसाईट लिंक :-https://forest.cg.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं। अभ्यर्थी को प्रायोगिक परीक्षा में अपने पहचान पत्र, 02 पासपोर्ट साईज फोटो एवं आवेदन में संलग्न मूल दस्तावेज एवं उसकी छायाप्रति के साथ तेन्दुपत्ता गोदाम परिसर, दल्लीरोड़ नाका के पास परिक्षेत्र कार्यालय, भानुप्रतापपुर के पीछे कार्यालय पूर्व भानुप्रतापपुर वनमंडल में उपस्थित होना होगा। उल्लेखनीय है कि उत्तर बस्तर कांकेर जिला में पश्चिम भानुप्रताप वन मंडल भी संचालित है।

- मिर्च की खेती से बदली दशमत की तकदीर, 40 क्विंटल उत्पादन से 2 लाख की बिक्री… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प अभियान: कोतरी में स्वच्छता, बरमकेला में स्वास्थ्य शिविर… - September 23, 2026
- उज्ज्वला ने बदली शारदा बाई की रसोई, धुएं से मिली राहत.. - September 23, 2026
