छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक खबर सामने आई है जहां एक बार हिंदू आस्था को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई है। दरअसल, यहां के हनुमान मंदिर में उस समय अफरा तफरी मच गई।

जब पुजारी पूजा करने पहुंचे तो मांस का टुकड़ा, व शराब देखा, जिसके बाद स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद जानकारी मिलने के बाद हिन्दू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया और पुलिस को ज्ञापन सौंपा और साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की बात कही।
हांलाकि इस पूरे मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक महिला को मंदिर के पास दिख रही है, जिसे स्थानीय लोग मानसिक विक्षिप्त बता रहे हैं, जिसके बाद यह शंका जताई जा रही कि यह उसी महिला के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया होगा। फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
