उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल यहां अपने घर में सो रहे एक शख्स का बदमाशों ने प्राइवेट काटकर अपने साथ ले गए। फिलहाल मामले में पीड़त पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार 42 साल का युवक अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान हमलावर रात में उस समय घर में घुस आए। बताया गया कि आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया। वो उसे अपने साथ ले गए। शिकायत में कहा गया है, “उन्होंने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और फिर गंभीर रूप से घायल कर दिया।”

पीड़ित के भांजे जितेंद्र का कहना है कि ”उनके मामा संजय यादव (48 वर्ष) घटना वाली रात घेर में अकेले सो रहे थे। रात करीब 11 बजे आए चार युवकों ने उनको कब्जे में लेकर नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया उसके बाद प्राइवेट पार्ट काटकर अपने साथ ले गए। आरोप हैं कि एक किन्नर गुरु के कहने पर उसके चार चेलों ने घटना को अंजाम दिया है।”
पुलिस हमलावरों की पहचान करने के लिए घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है और हमले के पीछे का मकसद अभी भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि बीते दिनों महाराष्ट्र के ठाणे से भी ऐसी ही एक हैरान करने वाली घटना सामने आई थी। यहां झगड़े के दौरान एक शख्स कथित तौर पर अपने दोस्त का कान काट लिया और निगल भी गया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को ये जानकारी दी।
- छत्तीसगढ़:रेप से दोबारा प्रेग्नेंट हुई युवती गुस्साए लोगों’ ने युवक को जूतों की माला पहनाई और पीटते हुए लेकर आए थाने… - May 5, 2026
- शाहरुख़ खान की वो 6 फ़िल्में, जो कभी रिलीज ही नहीं हो पाईं! - May 5, 2026
- हिटमैन के आते ही बदली मुंबई की तकदीर! सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर LSG को चखाया सातवीं हार का स्वाद… - May 5, 2026
