छत्तीसगढ़:पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, दो-तीन नक्सलियों को गोली लगने की संभावना…
धमतरी। धमतरी जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत आज दिनांक 03-03-25 को धमतरी जिले के थाना खल्लारी के ग्राम मांदागिरी के जंगल में प्रतिबंधित माओवादी की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी. की 25-30 की संख्या में टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी।
सर्च अभियान के दौरान मांदागिरी के जंगल पहाड़ियों में पुलिस एवं माओवादियों के बीच में आधे घंटे तक मुठभेड़ हुई जिसमें प्रतिबंधित सशस्त्र माओवादियों द्वारा स्वचालित हथियारों से पुलिस पार्टी पर फायरिंग किया गया, जिसके जवाब में पुलिस पार्टी डीआरजी टीम द्वारा भी पेड़ों की आड़ लेकर आत्मसुरक्षार्थ नक्सलियों पर फायरिंग की गई। रुक-रुक कर लगभग आधा घंटे तक पुलिस पार्टी पर फायरिंग किया गया जिसमें लगभग दो से तीन नक्सली को गोली लगने की संभावना है। मुठभेड़ पश्चात् घटना स्थल की पुलिस पार्टी डीआरजी द्वारा बारीकी से सघन सर्चिग की जा रही है। विस्तृत जानकारी पृथक से जारी की जायेगी।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
