आईपीएल को अभी तक जियो सिनेमा पर फ्री में दिखाया जा रहा था. लेकिन अब इसमें बदलाव हो जाने वाला है. जियो हॉटस्टार ने इस बारे में बड़ा फैसला लिया है.

अगर आप जियो सिनेमा पर फ्री में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 देखने की सोच रहे हैं तो आपको यह खबर आपको परेशान कर सकती है.
खबर है कि रिलायंस और डिज्नी का जॉइंट वेंचर अब आईपीएल के मैच फ्री में दिखाना बंद कर सकता है. जियो-हॉटस्टार इसके लिए अब सब्सक्रिप्शन मॉडल ला सकता है. बीते साल करोड़ों लोगों ने आईपीएल को जियो पर देखा.
जियो-हॉटस्टार एक नया स्ट्रीमिंग ऐप भी लेकर आएगी जिसके प्लान 149 रुपये से शुरू होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वॉल्ट डिज्नी और जियो के मर्जर के 8.5 बिलियन डॉलर की डील के बाद यह फैसला हुआ.
जियो ने पांच साल के लिए दुनिया की इस सबसे महंगी क्रिकेट लीग के स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल किए हैं. इसके लिए 2023 में रिलायंस ने 3 बिलियन डॉलर रुपये खर्च किए हैं. खबरों के अनुसार अब सभी स्ट्रीमिंग कॉटेंट जिसमें आईपीएल भी शामिल है, हाइब्रिड मॉडल पर शिफ्ट हो जाएंगे जिसमें कुछ समय के लिए फ्री स्ट्रीमिंग होगी और उसके बाद यूजर्स को अपनी जरूरत के हिसाब से सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
इस खबर में आगे बताया गया है कि बुनियादी प्लान तीन महीने के लिए 149 रुपये से शुरू होगा. और वहीं एड-फ्री वर्जन 499 रुपये में मिलेगा.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
