हमारे देश भारत में डाकघर के द्वारा कई प्रकार की योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें से एक योजना है पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट जोकि काफी सुरक्षित होने के साथ-साथ भरोसेमंद भी है। जानकारी के लिए बता दें कि पोस्ट ऑफिस टीडी योजना के तहत यदि आप निवेश करते हैं तो आपको 7.50% तक का ब्याज मिलता है।

इस प्रकार से इस निवेश योजना में आपको निश्चित रूप से ब्याज मिलता है। इसलिए जो लोग 1 साल से लेकर 5 साल तक के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो इनके लिए पोस्ट ऑफिस टीडी योजना एक अच्छा विकल्प है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको पोस्ट ऑफिस टीडी योजना की पूरी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इस प्रकार से आप इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद यह जान सकेंगे कि आपको निवेश करने पर ब्याज दर कितने प्रतिशत तक मिलेगा, इस योजना के लाभ और अन्य जरूरी उपयोगी जानकारी भी आपको बताएंगे।
Post Office TD Yojana
पोस्ट ऑफिस टीडी योजना हमारे देश की एक बहुत ही विश्वसनीय निवेश योजना मानी जाती है। दरअसल यह योजना हमारी सरकार द्वारा समर्थित है जिसके कारण निवेशकों का पैसा पूरी तरह से सुरक्षित होता है।
बताते चलें कि मौजूदा समय में इस योजना में आपको सालाना ब्याज दर 6.90% से लेकर 7.50% तक मिलता है। इस प्रकार से आप इस योजना के तहत 1 साल से लेकर 5 साल तक के लिए निवेश करने की योजना बना सकते हैं।
इसके अलावा हम आपको यह भी बता दें कि पोस्ट ऑफिस टीडी योजना के तहत नामांकन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा अगर आप चाहें तो आप पूर्व निकासी भी कर सकते हैं जोकि 6 महीने बाद लागू होती है।
पोस्ट ऑफिस टीडी योजना के तहत ब्याज दर
यदि बात करें की पोस्ट ऑफिस स्टडी योजना में कितना ब्याज मिलता है तो यह हर वर्ष के हिसाब से अलग-अलग होता है और इसके बारे में जानकारी नीचे बताई गई है :-
पहले साल में निवेशकों को वार्षिक 6.90% ब्याज दर मिलता है।
दूसरे साल में इस योजना के माध्यम से आपको 7.00% ब्याज मिलता है।
फिर तीसरे साल में 7.10% ब्याज दर मिलता है।
इसी तरह से पांचवें साल में पोस्ट ऑफिस टीडी योजना के तहत 7.50% ब्याज मिलता है।
योजना में 1 लाख निवेश करने पर कितना पैसा मिलेगा
अगर आप पोस्ट ऑफिस टीडी योजना में 1 लाख रुपए की राशि जमा करते हैं और इसे 1 साल बाद निकाल लेते हैं तो तब आपको इस पर 106900 रुपए प्राप्त होंगे। इस प्रकार से 2 वर्ष बाद आपको 114363 रूपए हासिल होते हैं।
जबकि तीसरे वर्ष में पोस्ट ऑफिस टीडी योजना के तहत आपको 122479 रुपए मिलेंगे। वहीं 5 साल का समय पूरे होने पर इस निवेश योजना के माध्यम से आपको 141539 रुपए मिलेंगे। इस तरह से आप अनुमान लगा सकते हैं कि इस योजना के तहत आपको काफी अच्छा ब्याज दर मिलता है।
पोस्ट ऑफिस टीडी योजना के फायदे
पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट योजना के अंतर्गत आपको बहुत सारे फायदे प्राप्त होते हैं जैसे :-
यह निवेश योजना पूरी तरह से सुरक्षित है क्योंकि इसको केंद्र सरकार द्वारा समर्थित किया गया है।
पोस्ट ऑफिस टीडी योजना में निवेश करने पर आपको निश्चित तौर पर ब्याज का फायदा मिलता है।
जब इस योजना में आप 5 साल तक के लिए निवेश करते हैं तो इस पर आपको टैक्स में छूट मिलती है।
यह निवेश योजना काफी लचीली है क्योंकि निवेश करने के लिए योजना के माध्यम से बहुत से विकल्प दिए गए हैं।
आप अपनी जरूरत के मुताबिक समय से पहले भी निकासी कर सकते हैं।
- 15 अगस्त की तैयारियों पर कलेक्टर सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश… - August 4, 2026
- मां का दूध है शिशु का अमृत, स्तनपान सप्ताह में माताओं को दिया गया स्वास्थ्य का संदेश… - August 4, 2026
- ‘बिहान’ की राखियों की धूम: एक दिन में ₹13,420 की बिक्री, महिलाओं के हुनर को मिला सम्मान… - August 4, 2026




