राजधानी रायपुर के अनुपम नगर में पचास लाख की डकैती का बड़ा मामला सामने आया है। तीन लोगों ने दिन दहाड़े घर में घुस कर डकैती की घटना को अंजाम दिया है। इन लोगों ने ख़ुद को लाल सलाम गैंग का आदमी बता कर वारदात को अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार दो महिला और एक पुरुष को बांधकर डकैती की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची है। यह पूरा मामला थाना खम्हारडीह क्षेत्र का है।
पुलिस की तमाम टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। चुनावी सुरक्षा की बीच बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। ये डकैत सेना की वर्दी में आए थे।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ दौरे पर आएंगे प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, प्राकृतिक खेती, समीक्षा बैठक और योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल… - June 19, 2026
- उत्कर्ष योजना: 20 जून तक करें आवेदन, 5 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा… - June 19, 2026
- 20 जून तक जनकल्याण शिविर, एक ही स्थान पर मिलेगा कई सरकारी योजनाओं का लाभ… - June 19, 2026

