साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म सनम तेरी कसम ने उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाया था। लेकिन अब 9 साल बाद सिनेमाघरों में इसकी री-रिलीज धमाल मचा रही है।

वैलेंटाइन्स वीक इसके दोबारा से आने के बाद फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है और अपनी पुरानी रिलीज के रिकॉर्ड तोड़ा रही है। आइए जानते हैं कि सनम तेरी कसम का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
‘सनम तेरी कसम’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
फिल्म ने री-रिलीज के पहले दिन 4 करोड़ रुपये की जबरदस्त ओपिनिंग की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन बढ़कर 5 करोड़ रुपये हो गया। यानी दो दिनों में फिल्म ने कुल 9 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसका ये कमाई साल 2016 की पूरी लाइफटाइम कमाई यानि 8.03 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। री-रिलीज के बाद फिल्म की दो दिनों की कमाई ने इतिहास रच दिया है।
पहली रिलीज में फलॉप साबित हुई फिल्म
पहली बार जब साल 2016 में फिल्म सनम तेरी कसम रिलीज हुई थी, तब यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। हालांकि, इसकी कहानी, गाने और स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस को लोगों ने खूब पसंद किया था। अब जब मेकर्स ने 7 फरवरी 2025 को इसे फिर से रिलीज किया है। 9 साल बाद इस फिल्म को लेकर दर्शको के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। कई फैंस को सिनेमाघरों में फिल्म देखने के दौरान इमोशनल होते हुए देखा गया।
नई फिल्मों से कड़ी टक्कर
फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ के री-रिलीज के बाद ये सिनेमाघरों में रिलीज हुई नई फिल्मों को चुनौती दे रही है। बता दें कि री-रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में नई फिल्मों में हिमेश रेशमिया की बैडएस रवि कुमार और खुशी कपूर-जुनैद खान की लवयापा रिलीज हुई। लेकिन ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाई में स्ट्रगल करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, ‘सनम तेरी कसम’ ने अपनी कमाई से चौका दिया है।
रच सकती है नया रिकॉर्ड
राधिका राव और विनय सप्रू के निर्देशन में बनी इस फिल्म को महज 25 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। इसके बावजूद री-रिलीज के आंकड़े इस वक्त कई बड़ी फिल्मों की कमाई को टफ कॉम्पटीशन दे रहे हैं। फिल्म की मौजूदा परफॉर्मेंस को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में यह और भी कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। अगर वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन इसी तरह बढ़ता रहा, तो यह री-रिलीज के मामले में एक नया बेंचमार्क सेट कर सकती है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
