सारंगढ़ बिलाईगढ़ /सारंगढ़ (सामान्य) वन परिक्षेत्र के झिकीपाली वृत्त के पैकिन परिसर के कक्ष कमांक 1101 में 12 जनवरी को 01 नग वन्यप्राणी तेन्दुआ मृत अवस्था में पाया गया था, जिस पर तत्काल वन मंडलाधिकारी सारंगढ़, उप वनमंडलाधिकारी सारंगढ़ एवं अधीक्षक गोमर्डा अभ्यारण्य सारंगढ़ तथा वन परिक्षेत्राधिकारी सारंगढ़ एवं परिक्षेत्र अधिकारी गोमर्डा अभ्यारण्य बरमकेला एवं समस्त कर्मचारी एवं डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल में पहुंच गए। घटना स्थल पर तीन डॉक्टरों की टीम द्वारा मृत तेन्दुआ का पोस्टमार्टम किया गया। डाक्टरों की टीम के द्वारा शव विच्छेदन के पश्चात् नमूना सैंपल एकत्रित कर हिस्टो-पैथोलॉजी जांच तथा फॉरेंसिंक जॉच करने हेतु भेजा गया। प्रकरण की जांच वन परिक्षेत्राधिकारी सारंगढ़ सामान्य के द्वारा की जा रही है। आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। आरोपियों के गिरफ्त में आने के पश्चात् वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के प्रावधानों के तहत् नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

- रेड़ा भाटापारा में गूंजेगा भक्ति का स्वर: 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य शुभारंभ 3 मई से… - May 2, 2026
- सारंगढ़:दहिदा स्कूल का शानदार प्रदर्शन: 100% रिजल्ट के साथ लहराया सफलता का परचम, प्रतिभा भारती बनी टॉपर… - May 2, 2026
- अवैध महुआ शराब पर कड़ी कार्रवाई: गोड़म में दबिश, 24 लीटर कच्ची शराब जब्त—आरोपी गिरफ्तार… - May 2, 2026
